गांव बल्लापुर के निकट मंगलवार की सुबह वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई।
सदर क्षेत्र के गांव उग्गापुरवा मानीमऊ निवासी दीपू (20) पुत्र महावीर बाथम
अपनी बहन की ससुराल गांव चटियन गया था।
मंगलवार को सुबह करीब साढ़े छह बजे
वह अपने भाई के साथ घर लौट रहे थे। बल्लापुर गांव के पास बाइक रोककर वह
लघु शंका जाने लगा। इसी दौरान तेज गति से आ रहे किसी वाहन ने दीपू को टक्कर
मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे को अंजाम देकर वाहन चालक
भाग निकला।
मामले में मृतक के भाई अरुण कुमार ने ठठिया थाने में रिपोर्ट
दर्ज कराई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। एसओ संतोष व्यास का
कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। शव को
कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।