फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Sat, 26 Dec 2015 11:28 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख रोड पर ग्राम नकटपुर के पास देर रात एक वाहन ने बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को सीएचसी पहुंचाया। शनिवार की सुबह पुलिस ने पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, नगर के मोहल्ला बिरतिया सैयदवाड़ा निवासी मातादीन का पुत्र मनोज कुमार (35) राजमिस्त्री का कार्य करते हैं। वह सौरिख क्षेत्र के ग्राम खरौली में वर्तमान में किसी विद्यालय में निर्माण कार्य कर रहे हैं। शुक्रवार की देर शाम वह वापस लौटते समय ग्राम बटेला में रह रहे सुनील के घर चले गए।

बताया जाता है कि देर रात वहां से वापस अपने घर लौटते समय जैसे ही वह सौरिख रोड पर ग्राम नकटपुर के पास पहुंचे, तभी किसी वाहन ने टक्कर मार दी। अंधेरा होने के कारण वह सड़क पर ही पड़ा रहे, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस उसे लेकर नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आई।
विज्ञापन


यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही युवक के घर कोहराम मच गया। उसकी पत्नी सुमन, मां नारायनश्री और पिता मातादीन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना के बाबत युवक के पिता ने वाहन चालक के खिलाफ दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

उधर, मोहल्ला बिरतिया सैयदवाड़ा निवासी मनोज कुमार के चार बच्चे हैं। वह राजमिस्त्री का कार्य करते हुए परिवार का भरण पोषण कर रहे थे। दुर्घटना में उनकी मौत हो जाने से उनके चारों बच्चों सिद्धार्थ, राखी, वंदना और पायल के सिर से पिता का साया उठ गया। वहीं पति की मौत से उसकी पत्नी सुमन बदहवाश हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें