महिला की वाहन की टक्कर से गई जान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
ठठिया। मानीमऊ-ठठिया मार्ग पर स्थित बेहटा गांव के निकट वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य साथी ने तिर्वा मेडिकल कालेज में दम तोड़ दिया। दुर्घटना के वक्त मौजूद लोगों ने बताया कि सिर में ज्यादा चोट लगने से मौत हो हुई है। अगर हेलमेट लगाए होते तो जान बच सकती था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टर्माटम केे लिए भेजा।
लोहिया नगर थाना तिर्वा निवासी संतोष कुमार उम्र 23 वर्ष पुत्र रामप्रकाश अपनी बाइक पर मौजमपुर थाना रसूलाबाद जनपद कानपुर देहात निवासी अजय कुमार 22 वर्ष पुत्र लाखन को बैठाकर ठठिया से मानीमऊ जा रहे थे। जैसे ही वह बाइक लेकर बेहटा गांव के निकट पहुंचे। तभी वाहन ने सुनसान जगह पर बाइक में टक्कर मार दी। इससे संतोष कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। काफी देर तक दोनाें सड़क किनारे पड़े रहे। जब कुछ यात्री उधर से गुजरे तो दुर्घटना देख लोगों को सूचना दी। तत्काल ठठिया थाना पुलिस को घटना से अवगत कराया गया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
घायल अजय कुमार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान हालत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कालेज में रिफर कर दिया गया। जहां उसने भी दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन मेडिकल कालेज व घटनास्थल पर पहुंच गए। जहां परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। मामले में मृतक संतोष के भाई ने अज्ञात वाहन के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।