फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट पर वाराणसी की टीम का कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। शहर के बोर्डिंग मैदान में चल रहे ओमप्रकाश पाठक स्मृति राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला वाराणसी एकादश ने जीत लिया। मंगलवार को खेले गए मुकाबले में संजय एकादश लखनऊ को सात विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इससे पहले मैच का टॉस जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने कराया।
विज्ञापन

फाइनल मैच में संजय एकादश लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 24.5 ओवर में 134 रन बनाए। इसमें कुशाग्र सिंह ने 34, अभिषेक राय ने 27, शैलेंद्र सिंह ने 30 रन (नाबाद) और कृष्णा साहू ने 16 रन बनाए। रौनक सिंह ने तीन, शाहिद ने दो, संगम सिंह, बृजेश सोनकर और विकल्प ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी वाराणसी एकादश की टीम ने आवश्य करन 18.1 ओवर में तीन विकेट खोकर बना लिए। इसमें वात्सल्य यादव ने 72 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। सत्यम ने 25, रौनक सिंह ने 17 और सिद्धांत रघुवंशी ने 18 नाबाद रन बनाए। लखनऊ की ओर से शैलेंद्र, ओमकार और अतुल ने एक-एक विकेट लिया। इस मुकाबले में मैन ऑफ द मैच सीरीज वाराणसी एकादश के रौनक सिंह मिला। टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज सत्यम और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज बृजेश सोनकर रहे। पूर्व सांसद सुब्रत पाठक सहित कई गणमान्य अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार दिए। इस मौके पर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष कैलाश पाल,विधायक तिर्वा कैलाश राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आनंद सिंह, भाजपा पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें