फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: साइकिल सवार को बचाने में पलटी वैन, वृद्ध की मौत

Sat, 25 Feb 2023 10:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। रिश्तेदार के अंतिम संस्कार से लौट रहे एक परिवार की वैन जीटी रोड के बाईपास पर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में कार सवार बुजुर्ग की मौत हो गई जबकि परिवार के 10 लोग घायल हो गए। एक युवक की हालत नाजुक देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के केसरीपुर्वा के रहने वाले बउवन का शुक्रवार को निधन हो गया था। उसके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए फर्रुखाबाद के कमालगंज थाना के चौपेड़ा श्रृंगी रामपुर निवासी रिश्तेदार सत्यपाल यादव (90) शनिवार को परिवार के साथ आए थे। उनके साथ कई लोग थे। बताया जा रहा है कि अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद वह सभी लोग वैन में सवार होकर फर्रुखाबाद जा रहे थे। रास्ते में सदर कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड बाईपास पर करनपुर चौराहा के पास एक साइकिल सवार किशोर को बचाने के चक्कर में वैन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा पलट गई। इस हादसे से मौके पर चीखपुकार मच गई। घटना स्थल पर ही सत्यपाल यादव की मौत हो गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। वैन में एक ही परिवार के 11 लोग सवार थे। सबसे बुजुर्ग सत्यपाल यादव की मौत हो गई जबकि ड्राइवर सुशील के अलावा परिवार के रामसेवक, पिंकी, रेशमा, गंगा देवी, सुशीला, शकुंतला देवी, रामबेटी और सरोजनी देवी घायल हो गईं।
-
फरिश्ते बने ग्रामीण
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। गांव के लोगों ने मिलकर पलटी पड़ी वैन को बमुश्किल सीधा कर खड़ा किया। उसके बाद बारी-बारी से सभी घायलों को उसमें से निकाला। ग्रामीणों ने ही पुलिस और एंबुलेंस को जानकारी दी। पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अगर ग्रामीणों ने तेजी न दिखाई होती तो घायलों की हालत और बिगड़ सकती थी।
विज्ञापन

-
अस्पताल पहुंचे जख्मी तो मची अफरा-तफरी
सड़क हादसे में एक ही परिवार के 10 लोगों के जख्मी होने पर सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया। इससे वहां अफरातफरी मच गई। सत्यपाल यादव को देखते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिवार के रामसेवक की हालत नाजुक देखते हुए शुरुआती इलाज के बाद कानपुर रेफर किया गया। दूसरे सभी जख्मी लोगों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें