फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj: मौलाना तौकीर रजा पर बरसे सांसद सुब्रत पाठक, बोले- ये देश की एकता के दुश्मन, रासुका की हो कार्रवाई

Sat, 25 Feb 2023 09:51 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज

सार

कन्नौज सांसद सुब्रत पाठक ने मौलाना तौकीर रजा के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने वीडियो जारी कर धमकी देने के मामले में तौकीर पर रासुका की कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
सांसद सुब्रत पाठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले दिनों हरियाणा के भिवानी में हुए कांड को लेकर बरेली के मौलाना तौकीर रजा के दिए बयान पर सांसद सुब्रत पाठक ने पलटवार किया है। आईएमसी प्रमुख तौकीर रजा ने 15 दिन में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर संसद घेराव की बात कही थी।

विज्ञापन

उन्होंने बजरंग दल और वीएचपी के खिलाफ विवादित बयान देते हुए आतंकी संगठन घोषित करने की मांग की थी। सांसद सुब्रत पाठक ने वीडियो जारी कर मौलाना तौकीर रजा के विवादित बयान पर उन्हें देश की एकता का दुश्मन बताया। ये देश का कानून नहीं मानते, संविधान नहीं मानते हैं।



उन्होंने कहा कि मौलाना तौकीर पर रासुका के तहत कार्रवाई होनी चाहिए। बरेली के मौलाना तौकीर रजा ने देश में कानून का राज या लाठी का राज पर दिया है। सुब्रत पाठक ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए मौलाना पर की कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें