कन्नौज। राजकीय महिला महाविद्यालय बांगर में सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान की जिलास्तरीय प्रतियोगिता मंगलवार को हुई। क्विज प्रतियोगिता में वैभव पांडे ने प्रथम, कुलसुम हिरा ने द्वितीय व प्रिया पाठक ने तृतीय स्थान पाया। निबंध प्रतियोगिता में कीर्ति ने पहला, अपूर्व राज ने दूसरा व ईशा मौर्य ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पोस्टर प्रतियोगिता में कामिनी ने प्रथम प्रतीक्षा द्विवेदी ने द्वितीय और अंजली राजपूत ने तृतीय स्थान पाया।
सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि राजकीय महिला महाविद्यालय बांगर में डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय अनौगी, नेहरू महाविद्यालय छिबरामऊ, राजकीय महिला महाविद्यालय छिबरामऊ, अविका डिग्री कॉलेज, पीएसएम महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
निर्णायक मंडल में डॉ. सोनूपुरी, डॉ. शिप्रा वर्मा, डॉ. भोजराज, डॉ. सर्वेश कुमार और डॉ. राघवेंद्र प्रताप सिंह शामिल रहे। प्राचार्य प्रो. डॉ. शक्ति सिंह सचान और जिला नोडल अधिकारी रीतू सिंह ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर अंबरीन फातिमा, शैलेंद्र कुमार और अजीत आदि मौजूद रहे।