फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
रामू के रोते बिलखते परिजन। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। तालग्राम तिराहे पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सौ शय्या अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना पर घर में कोहराम मच गया। पुलिस को युवक के पास हेलमेट नहीं मिला। युवक के सिर में गंभीर चोटें आई थीं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कल्यानपुर निवासी रामू (25) पुत्र घुरई लाल पारिवारिक कार्य से अपने भाई संजू के घर मोहल्ला भैनपुरा आए थे। देर शाम लगभग सात बजे वह बाइक से वापस घर जा रहे थे। तालग्राम तिराहे पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रामू गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगाें ने एंबुलेंस बुलाकर रामू को उपचार के लिए सौ शय्या अस्पताल भिजवाया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। रामू की मौत की सूचना पर घर में कोहराम मच गया। पत्नी नीलम व बेटी नैंसी रो-रोकर हाल बेहाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें