फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: सरकारी जमीनें ग्राम पंचायतों से कब्जा मुक्त कराएं

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। ग्राम पंचायतों से सरकारी जमीनों को कब्जा मुक्त कराए जाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (किसान) के जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि चुनाव के समय सरकार ने किसानों से सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली देने का वादा किया था पर ऐसा नहीं किया। भारतीय किसान यूनियन 11 फरवरी से पूरे प्रदेश में आंदोलन शुरू करेगी। सभी ग्राम पंचायतों की ग्राम समाज, चरागाह व तालाब की जमीन को कब्जा मुक्त कराया जाए। ताकि सरकार की ओर से कराए जा रहे विकास कार्यों को गति मिल सके। इस दौरान दिनेश प्रकाश मिश्रा, अनुराग त्रिपाठी, आनंद तिवारी, शांति शर्मा, राहुल प्रताप और आनंद राजपूत मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें