फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: नौकरी, आवास, बच्ची को पढ़ाने का वादा...मिला कुछ नहीं

विज्ञापन
फोटो:10- सदर तहसील सभागार में पुष्पा देवी को संभालते अधिकारी व साथ आई परिवार की देवरानी। संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। साहब, 17 अक्तूबर 2022 को कश्मीर में पति की आतंकियों ने हत्या कर दी थी। अधिकारी व नेताओं ने गांव आकर नौकरी, जमीन, आवास और बच्चों को पढ़ाने का वादा किया था पर मिला कुछ नहीं है। घोषित 20 लाख रुपये में से 12 लाख रुपये ही मिले हैं। इसमें सात लाख कश्मीर से मिले थे। शनिवार को सदर तहसील सभागार में चल रहे संपूर्ण समाधान दिवस में समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण से यह कहने के बाद ठठिया थाना क्षेत्र के दन्नापुर्वा निवासी पुष्पा देवी गश खाकर गिर गई।
विज्ञापन

वहां पर मौजूद अधिकारियों व पुलिसकर्मियों ने पानी छिड़कर उसे होश में लाया गया। बाद में पुष्पा देवी ने बताया कि पति मुनेश कुमार और गांव के ही रामसागर कश्मीर में मजदूरी करते थे। 17 अक्तूबर की रात में कश्मीर के शोपियां इलाके में आतंकियों ने दोनों लोगों की हत्या कर दी थी। कश्मीर से शव गांव आने पर अधिकारी व मंत्री भी आए थे। पुष्पा देवी ने बताया कि उस दौरान 20 लाख रुपये, बच्ची को हॉस्टल में रहने व पढ़ाने, आवास देने, एक हेक्टेयर जमीन, नौकरी देने का ऐलान किया था। अब तक 12 लाख रुपये ही दिए गए हैं, अन्य कोई वादा पूरा नहीं किया गया है। सर्दी में बच्चे झोपड़ी के अंदर जमीन पर सो रहे हैं। परिवार में नौ साल की बेटी अनुष्का, छह साल की प्रिया व पांच वर्षीय पुत्र रंजीत है। बाद में पुष्पा ने बताया कि मंत्री ने सभी वादे पूरे होने का आश्वासन दिया है।
--------------------------------
गंदा पानी खेतों में जाने से फसलें खराब
तिर्वा। कस्बे में नाला बंद हो गया और उसका गंदा पानी किसानों के खेत में जाने से फसलें नष्ट हो रही। कस्बे के समाजसेवियों ने डीएम शुभ्रांत शुक्ल को ज्ञापन देते हुए नाला निर्माण कराने की मांग की। उधर, समाधान दिवस में 99 शिकायतों में से मौके पर सिर्फ चार का निस्तारण हुआ।
विज्ञापन

समाधान दिवस में डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ला, एसडीएम उमाकांत तिवारी और सीओ शिव प्रताप सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान समाजसेवी अंशुल गुप्ता, दिलशाद हुसैन, सनोज, दिलीप सैनी और सुखेंद्र यादव ने नगर की समस्याओं को लेकर डीएम को ज्ञापन दिया। बताया कि डीएन इंटर कॉलेज के आगे नाला बंद होने के कारण आसपास मैदान व खेतों में पानी भरता है। नाले को खुदवाकर पक्का निर्माण कराया जाए। प्रचीन इमारत प्रीतम सागर के ताल में नगर के नालियां का पानी काट दिया गया है। इससे पौराणिक इमारत के अस्तित्व पर भी खतरा है। पैरामेडिकल कॉलेज होेते हुए तिर्वा ठठिया रोड पर पट्टी गांव तक सर्विस रोड को शुरू कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें