फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलश यात्रा के साथ गायत्री महायज्ञ शुरू

Mon, 07 Dec 2015 11:58 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
गायत्री परिवार की महिलाओं ने सोमवार की दोपहर कलश यात्रा निकाली। इसके बाद मां दुर्गा मंदिर मोहल्ला बिरतिया में तीन दिवसीय पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ हो गया।
विज्ञापन


मां दुर्गा मंदिर से सिर पर कलश रखकर महिलाओं की शोभायात्रा सौरिख रोड स्थित सिद्धपीठ मां कालिका देवी मंदिर तक गई। इसके बाद मंदिर में कलश स्थापना के साथ शोभायात्रा का समापन हुआ। गायत्री परिवार के सूरजभान तिवारी, सुभाष बाजपेई ने पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प दिलाया।

कार्यक्रम की आयोजक ज्ञान देवी चतुर्वेदी ने बताया कि आठ दिसंबर को सुबह आठ से 11 बजे तक यज्ञ, सायं पांच से सात बजे दीप यज्ञ और नौ दिसंबर को सुबह आठ से 12 बजे तक यज्ञ व संस्कार तथा दोपहर एक बजे टोली की विदाई के साथ समापन होगा।
विज्ञापन


कलश यात्रा में विमला गुप्ता, लता गुप्ता, सुधा अवस्थी, नीलम गुप्ता, रमा शुक्ला, कल्पना राठौर, रामरानी अवस्थी, नीलम त्रिपाठी, गीता तिवारी, अवधेश कुमारी, शशि दुबे, मोनी चतुर्वेदी, रमा शर्मा, मुन्नी यादव, राहुल दुबे, अभिमन्यु, शिखर और प्रखर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें