06सीएचबीपी52: सिकंदरपुर सहकारी संघ पर खाद के लिए लगी किसानों की भीड़। संवाद
- फोटो : CHIBRAMAU
सिकंदरपुर/छिबरामऊ। सिकंदरपुर सहकारी संघ पर यूरिया खाद की किल्लत है। सुबह से लाइन में लगने के बाद भी किसानों को एक या दो बोरी खाद मिल रही है। किसानों का आरोप है कि अधिकारियों से सांठगांठ करने वाले 10 से 20 बोरी खाद ले जा रहे हैं।
सिकंदरपुर सहकारी संघ पर मंगलवार को खाद लेने के लिए किसानों में आपाधापी देखने को मिली थी। सहकारी संघ के बरामदे में किसानों की लाइन लगी हुई थी। किसानों की भीड़ के चलते उनको एक से दो बोरी का टोकन बनाकर दिया जा रहा था। किसानों का कहना है कि एक या दो बोरी खाद महज ऊंट के मुंह में जीरा से अधिक और कुछ नहीं है।
बड़े काश्तकार अधिकारियों से सांठगांठ कर लेते हैं जिसके चलते 10 से 20 बोरी खाद दी जाती है और छोटे काश्तकार दिनभर लाइन में लगने के बाद भी मात्र एक बोरी खाद। सहकारी संघ के सचिव ओमकांत शुक्ला ने बताया कि सरकार की ओर से महज एक ट्रक यूरिया खाद उपलब्ध कराई गई जबकि क्षेत्र में कम से कम 10 ट्रक खाद की जरूरत है। सहकारी संघ पर 500 बोरी खाद आई है, उसमें प्रति किसान को दो बोरी का टोकन बनाकर दिया जाता है।