फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: सीएमओ पर धमकाने का आरोप लगाकर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। सीएमओ कार्यालय परिसर में धरना दे रही आशा कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। आशा कार्यकर्ताओं ने सीएमओ पर धमकाने का आरोप लगाया। वहीं सीएमओ की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने आशा कार्यकर्ताओं को हटाकर धरना-प्रदर्शन समाप्त कराया।
विज्ञापन

राज्य कर्मचारियों का दर्जा और 18 हजार रुपये मानदेय की मांग को लेकर आशा वेलफेयर एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष रानी सिंह के नेतृत्व में सीएमओ कार्यालय में धरना-प्रदर्शन चल रहा। मंगलवार दोपहर आशा कार्यकर्ताओं ने सीएमओ कार्यालय परिसर में हंगामा किया।
इस दौरान पहुंची पुलिस ने आशा कार्यकर्ताओं का धरना-प्रदर्शन खत्म कराया। इसके बाद आशा कार्यकर्ता सांसद सुब्रत पाठक के आवास पहुंची। यहां सांसद के न मिलने पर मौजूद लोगों से सीएमओ की शिकायत की। जिलाध्यक्ष रानी सिंह ने बताया कि सीमएओ ने उन्हें धमकाया। इसके बाद पुलिस बुलाकर जबरन धरना खत्म करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें