फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: यूनीफार्म न खरीदने पर प्रबंधक ने छात्र से छीना स्वेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। विद्यालय से यूूनीफार्म न खरीदने पर प्रबंधक भड़क गए। बाहर से खरीद कर पहने हुए स्वेटर को प्रबंधक ने छात्र से उतरवाकर छीन लिया। परिजनों ने एसडीएम से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बौरापुर गांव निवासी फोटोग्राफर ओमप्रकाश की अनन्या, अवनी और बेटा आर्यन एक निजी विद्यालय में पढ़ते हैं। विद्यालय प्रबंधन ने यूूनीफार्म खरीदने का दबाव बनाया तो उसने बेटियों के लिए एक हजार रुपये के दो स्वेटर विद्यालय से खरीद लिए। रुपये न होने पर बेटे के लिए स्वेटर नहीं खरीद सका।
मंगलवार को वह बच्चों के साथ एसडीएम उमाकांत तिवारी के पास पहुंचा। यहां शिकायत करते हुए बताया कि तीन दिसंबर को जब बेटा मार्केट से खरीदे हुए स्वेटर को पहनकर पहुंचा, तो प्रबंधक ने स्वेटर उतरवा लिया। इससे ठिठुरते हुए बच्चा घर पहुंचा। एसडीएम ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें