फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: यूपीडा ने दिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश

Wed, 25 Nov 2026 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज इंडिस्ट्रियल डेवलेपमेंट अथॉरिटी (यूपीडा) के मुख्य कार्यापालक अधिकारी एवं प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग अजय सिंह चौहान ने ठठिया थाना क्षेत्र में हुए भीषण हादसे की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। डीएम ने बताया कि यूपीडा की पेट्रोलिंग टीम लगातार गश्त करती है और पीली पट्टी पर खड़े होने वाले वाहनों को रोकती है। इस हादसे के समय पेट्रोलिंग टीम कहां थी? इसको लेकर उन्होंने यूपीडा के आला अधिकारियों से बात की थी। मुख्य कार्यपालक अधिकारी उच्च स्तरीय जांच के साथ दोषियों पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


सुबह चार से सात बजे तक होगी गश्त
डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर प्रतिदिन सुबह अभियान चलाकर गश्त कराई जाएगी। इसमें सुबह चार बजे से यूपीडा के साथ पुलिस की टीमें गश्त करेंगीं और पीली पट्टी पर अनाधिकृत रूप से खड़े वाहनों पर कार्रवाई करेंगीं। इसके अलावा लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट भी कराया जाएगा। खासकर स्कूल बसों और यात्री बसों के लिए विशेष जागरूकता अभियान भी चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें