फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: आधार कार्ड अपडेट करना आज से महंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में जिन लोगों ने आधार कार्ड अपडेट नहीं कराया है। बायोमीट्रिक नहीं कराया है, तो उन लोगों को 25 रुपये अतिरिक्त चार्ज देना होगा। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने दरों में एक अक्तूबर से बढ़ोत्तरी की है। नया आधार कार्ड बनवाने पर पहले की तरह निशुल्क व्यवस्था रखी गई है।
विज्ञापन


पांच से 17 वर्ष तक के बच्चों का बायोमीट्रिक निशुल्क अपडेट किया जाएगा। आधार अपडेट में यूआईडीएआई नाम, पता, पिता का नाम, जन्म तिथि जेंडर अपडेट कराने की फीस 50 रुपये को बढ़ाकर 75 रुपये कर दिया गया है। केवाइसी कराने की फीस 50 से 75 रुपये की गई है। अनिवार्य बायोमीट्रिक सात से 14 साल के बीच में कराने पर 100 रुपये ली जाने वाली फीस को 125 रुपये कर दिया गया है। बायोमीट्रिक डेमोग्राफिक की फीस 100 से बढ़ाकर 125 रुपये है।
अगर आप सक्षम नहीं कि आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए आधार सेवा केंद्र पहुंच सकें, और घर या फिर अपनी सुविधा के अनुसार अपने बताए पते पर मशीन मंगाकर सुविधा लेना चाहते हैं तो इसकी फीस 700 रुपये ली जाती है, इसे बढ़ाया नहीं गया है। इसके लिए यूआईएडीएआई को मेल करना होगा। इसके बाद ही सुविधा मिल पाती है। वहीं, आधार गुम हो जाता है, तो इसके लिए आधार अपलोड कराना होगा। इसके लिए नाम पता और जन्म तिथि बतानी पडे़गी। डाउनलोड की फीस पहले 30 रुपये थी, जिसे बढ़ाकर 40 रुपये कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें