डीएफओ ने मामले को गंभीरता से लिया
उसे दफना दिया गया है। वहीं एक्सप्रेसवे की मेंटीनेंस कंपनी आरजीबीईएल के सुपरवाइजर राजेंद्र सिंह ने स्वीकार किया कि मृत जानवर बारहसिंघा ही था और यूपीडा अधिकारियों को सूचना देकर ही बिना पोस्टमार्टम उसे गाड़ा गया। खोद कर देखा जा सकता है। डीएफओ डॉ. हेमंत कुमार सेठ ने मामले को गंभीरता से लिया है। जांच कराई जा रही है।
जागरूक युवा ने खोल दी पोल
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे थाना तालग्राम के 163.600 किलोमीटर पर मंगलवार सुबह सात बजे एक बाहरसिंघा मृत अवस्था में मिला था। सौरिख निवासी हिमांशु ने फोटो खींच कर यूपीडा अधिकारियों को भेजी थी। इसके बाद आरजीबीईएल कंपनी के कर्मचारी उसे उठा ले गए। अब सवाल यह उठ रहा है कि यूपीडा अधिकारियों ने पुलिस और वन विभाग को सूचना क्यों नहीं दी और बिना पोस्टमार्टम बारहसिंघा को दफना दिया।
सींग की कीमत लाखों में
बारहसिंघा के सींग काफी कीमती होते हैं। एक किलो वजन के सींग 12 से 15 लाख रुपये में बिकते हैं। पांच किलो से वजन वाले सींग अंतरराष्ट्रीय बाजार में दो करोड़ तक में बिकते हैं। इसी के कारण बारहसिंघा की तस्करी के लिए तस्कर भी सक्रिय रहते हैं।
सीमाओं की उलझन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर जिस जगह हादसा हुआ, वह थाना तालग्राम क्षेत्र में आता है। बृहस्पतिवार सुबह जब गुरसहायगंज वन रेंजर राकेश कुमार चित्तौड़िया, आरके शाह, शिवकुमार, अवध किशोर, अरुण कुमार मौके पर पहुंचे तो पाया कि हादसे वाला स्थान वन रेंज छिबरामऊ के अंतर्गत आता है। गुरसहायगंज वन रेंजर की सूचना पर छिबरामऊ वन रेंज के डिप्टी रेंजर धीरेंद्र सिंह यादव और अनुज कुमार ने मौके पर पहुंच कर जांच की।
बारहसिंघा जिस जगह दफन किया गया है, वहां सुरक्षा के निर्देश दिए हैं। पशु चिकित्साधिकारी के परीक्षा ड्यूटी में होने के कारण पोस्टमार्टम नहीं हो सका, जो अब शुक्रवार कराया जाएगा। -डॉ. हेमंत कुमार सेठ, प्रभागीय वन अधिकारी