फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव: सदस्य पदों के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू, पहले दिन 160 बिके

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। ग्राम पंचायतों में सदस्यों के रिक्त पदों पर उपचुनाव के लिए गुरुवार को ब्लॉक परिसर में नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो गई। ब्लॉक में 396 ग्राम पंचायत सदस्य पद पर चुनाव होने हैं। पहले दिन 160 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
विज्ञापन

गुरुवार को सुबह 11 से शाम चार बजे तक नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। ब्लॉक के कनिष्ठ सहायक अभिषेक शुक्ला ने बताया कि 160 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी मनोज चतुर्वेदी ने बताया कि सदस्य पदों की संख्या पूरी न होने के कारण 40 ग्राम सभाओं का गठन नहीं हो सका है। 78 ग्राम सभाओं में 396 ग्राम पंचायत सदस्य पद का चुनाव होना है। इसकी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
उमर्दा ब्लॉक में पहले दिन सौ नामांकन पत्र बिके
तिर्वा। उमर्दा ब्लॉक में पहले दिन सौ नामांकन पत्र बिके। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मेें 34 ग्राम पंचायतों में 326 सदस्यों का चुनाव न हो पाने पर कोरम पूरा नहीं हो पाया था। इससे विकास कार्य नहीं हो पा रहे थे। प्रधानों का कोरम पूर्ण करने के लिए निर्वाचन आयोग ने प्रधान व सदस्यों के उपचुनाव कराने के आदेश जारी किए थे। नामांकन पत्र बिक्री की जानकारी पर गुरुवार को ब्लाक पहुंचे लोगों ने सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र की खरीदारी की। एडीओ पंचायत आरपी गुप्ता ने बताया कि पहले दिन ब्लॉक में सौ नामांकन पत्र बिके हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें