फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कन्नौज में खेत से लौट रही बालिका से युवक ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा

Tue, 02 Feb 2021 08:16 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन
कन्नौज में खेत से लौट रही बालिका को युवक ने दबोच लिया। झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म किया। चीख सुनकर पहुंचे किसानों के ललकारने पर आरोपी धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


सदर कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाले किसान की 10 वर्षीय बेटी शनिवार को खेत पर पिता को खाना देने गई थी। आरोप है कि लौटते समय कुसुमखोर निवासी मोहर्रम ने बालिका को दबोच लिया। झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने पिटाई भी की।

चीख सुनकर पहुंचे अन्य किसानों को देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मोहर्रम के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें