फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: यूपी बोर्ड परीक्षा कल से , 2866 कक्ष निरीक्षक ड्यूटी में

Tue, 14 Feb 2023 11:03 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा 16 फरवरी से शुरू होगी। इसके लिए 2866 कक्ष निरीक्षक तैनात किए गए हैं। इसमें 821 अध्यापक बेसिक शिक्षा विभाग से मांगे गए हैं। इसके अलावा माध्यमिक शिक्षा विभाग के भी शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

डीआईओएस/उप शिक्षा निदेशक राजेंद्र बाबू ने बताया कि 105 बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग के भी विद्यालयों के भी अध्यापकों को जिम्मेदारी दी गई है। 2025 शिक्षक राजकीय स्कूलों, वित्तविहीन और सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों के हैं। 821 अध्यापक परिषदीय स्कूलों के हैं। उन्होंने बताया कि सभी शिक्षकों की परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी लगा दी गई है। उसकी सूची संबंधित केंद्रों पर भेज दी गई है। कक्ष निरीक्षकों के अलावा 105 केंद्र व्यवस्थापक व 105 सहायक केंद्र व्यवस्थापक भी लगे हैं। इसके अलावा 17 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 105 स्टेटिक व तीन जोनल मजिस्ट्रेटों को भी शांतिपूर्वक परीक्षा संपन्न कराने की जिम्मेदारी दी गई है।
-
परीक्षा केंद्रों पर चलती रही तैयारी
बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए दिनभर केंद्रों पर तैयारी हुई। शहर के गोमती देवी बालिका इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य दिव्या शर्मा परीक्षार्थियों की संख्या, कक्ष निरीक्षकों और कक्षों में उसका समायोजन बनातीं रहीं। कंप्यूटर में भी फीडिंग चलती रही। दूसरी ओर एसबीएस इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य एसएल सिंह शिक्षकों व कर्मचारियों के सहयोग से बैठने का प्लान बनाने में जुटे रहे। यहां रोल नंबरों वाली पर्चियां भी सीटों पर चस्पा की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें