जसोदा। तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसा जसोदा-जलालाबाद के बीच जीटी रोड पर हुआ। युवक के परिवार में कोहराम मचा है।
बताया जा रहा है कि हादसा सोमवार की देर शाम तब जब हुआ जब युवक जसोदा के करीब जीटी रोड पार कर रहा था। इसी बीच तेज रफ्तार ने उसे टक्कार मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह उछल कर दूर जा गिरा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल युवक को ले गई। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। कपड़ों की तलाशी में जेब से आधार कार्ड मिला। उसी से उसकी पहचान पड़ोस जिला फर्रुखाबाद के थाना कमालगंज के गांव महरुपुर निवासी शिव कुमार के रूप में हुई। आधार कार्ड के आधार पर पुलिस ने परिवार को सूचना दी। पुलिस ने जरूरी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।