फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से 12 मार्च तक

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षाओं का कार्यक्रम बुधवार को जारी कर दिया है। यह परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से प्रारंभ होकर 12 मार्च को समाप्त होगी। इस बार दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं एक साथ प्रारंभ होंगी।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी थी। 30 दिसंबर तक परीक्षा केंद्रों का निर्धारण कर दिया जाए। बोर्ड ने परीक्षा कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होंगी और 12 मार्च का समाप्त। 18 फरवरी को हाईस्कूल और इंटर दोनों कक्षाओं की हिंदी की परीक्षा होगी। 12 मार्च को हाईस्कूल की कृषि और इंटर की कंप्यूटर की परीक्षा होगी। डीआईओएस पप्पू सरोज ने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम जारी हो गया है। परीक्षाएं 18 फरवरी से होंगी। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पहले दिन हिंदी की परीक्षा है।

दो पालियों में होगी परीक्षा

परीक्षा दो पालियों में कराई जाएंगी। पहली पाली का समय सुबह 8.30 से 11.45 बजे तक है, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा का समय दोपहर बाद 2.00 से शाम 5.15 बजे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें