फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘संघ के पथ प्रदर्शक थे गुरुजी’

Fri, 26 Feb 2016 11:41 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
गमादेवी मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में विहिप ने आरएसएस के द्वितीय सरसंघ चालक माधौराव सदाशिवराव गोलवलकर गुरुजी की जयंती धूमधाम से मनाई।
विज्ञापन


विहिप के जिला संगठन मंत्री विनीत त्रिपाठी एडवोकेट ने कहा कि गुरुजी ने 21 जून 1940 को आरएसएस के द्वितीय सरसंघ चालक का कार्यभार संभाला था। उसके बाद 1949 ने उन्होंने अभाविप की स्थापना की। इसके बाद उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को संघ में शामिल कर 1951 में भारतीय जनसंघ की स्थापना कराई।
विज्ञापन


इसके बाद 29 अगस्त 1964 को स्वामी चिन्मयानंद के आश्रम मुंबई में विहिप की स्थापना की। आज विश्व के 50 से अधिक देशों में विहिप का परचम लहरा रहा है। कार्यकर्ताओं ने गुरुजी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप जला जय श्रीराम व वंदे मातरम् का उद्घोष करते हुए उनकी जयंती धूमधाम से मनाई। इस दौरान पंडित बनारसी दास शास्त्री व शरद दुबे ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें