फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित बस डिवाइडर से टकराई, 10 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम(कन्नौज)। दिल्ली से बिहार जा रही बस के चालक को झपकी आने से बस अनियंत्रित होकर स्ट्रीट लाइट पोल को तोड़ते हुए डिवाइडर से टकरा गई। झटका लगते ही सवारियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में चालक समेत 10 लाग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

गौतमबुद्ध नगर खंजरपुर पराथाल सेक्टर 122 निवासी समीर (45) पुत्र कालीचरण प्राइवेट बस पर 80 सवारियां लेकर दिल्ली से बिहार जा रहा था। गुरुवार सुबह पांच बजे आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर थाना तालग्राम के निकवा कट के पास चालक को झपकी आने से बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। स्ट्रीट लाइट पोल और करीब चार मीटर तक जाल को तोड़ते हुए जा रुकी। हादसे में सवारियां एक दूसरे के सीट पर उछल कर गिरीं। और चीख पुकार मच गई। हादसे में चालक समीर, उसका पुत्र विकास(15), प्रेम(40) पुत्र रामप्रीत भगत, आजाद (25) पुत्र देवनाथ महतो समेत 10 यात्री घायल हो गए।
जानकारी होते ही यूपीडा सुरक्षा अधिकारी मनोहर लाल, एनसीसी पेट्रोलिंग टीम के अनिल मिश्रा, प्रदीप, अजय सिंह मौके पर पहुंचे। घायलों का मौके पर उपचार किया गया। इसके बाद यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य की ओर रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें