फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: लावारिस कुत्ते हुए खूंखार, मवेशियों को बना रहे शिकार

Fri, 09 Jun 2023 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। इलाके में लावारिस कुत्ते खूंखार होते जा रहे हैं। लावारिस कुत्ते लोगों के साथ मवेशियों को शिकार बना रहे हैं। कुत्तों के झुंड ने गुरुवार को एक बकरी को मार डाला और एक गोवंश को जख्मी कर दिया। इससे पहले दो राष्ट्रीय पक्षी मोर और एक गोवंश को निवाला बना चुके हैं।ऐसे में पशुपालकों की भी दिक्कत बढ़ रही है। साथ ही लोगों में भी दहशत है।
विज्ञापन

इन दिनों लावारिस कुत्तों का राज लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन रहा है। कैथनपुर्वा गांव निवासी चौकीदार रामकुमार कठेरिया की तालाब किनारे घास चर रही बकरियों पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर एक बकरी को मार डाला। अमोलर के रामबाबू कुशवाहा के बछड़े को नोंच कर जख्मी कर दिया। इससे पहले आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे बिरियाहार के पास दो राष्ट्रीय पक्षी मोर और एक गोवंश को मार कर शिकार कर चुके है। एक पंक्षी को युवाओं ने घायल अवस्था में छुडा़कर इलाज कराया था। पशुपालकों का कहना है कि कुत्तों का झुंड मवेशियों पर हमला कर रहे है। लोग बताते हैं कि कुत्ते कई गांव के बच्चों पर भी हमला कर चुके हैं। इसके चलते बच्चों को बाहर खेलने भेजना बंद कर दिया है। कुत्तों के आतंक के चलते लोगों में दहशत बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें