रानू श्रीवास्तव (संवाद)
तिर्वा। उद्योग चलाने के लिए अगर किसी को बिजली कनेक्शन की जरूरत है तो वह निवेश पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सता है। इसके बाद बिजली विभाग कर्मी स्वयं कनेक्शन का स्टीमेट लेकर आवेदनकर्ता के पास पहुंचेगे। बिजली विभाग के आफिस के चक्कर नहीं लगाने होंगे।
उद्योग कनेक्शन में लोगों की परेशानी को देखते हुए सरकार ने निवेश पोर्टल लांच किया है। इसमें आवेदकों को 20 किलोवाट या इससे अधिक वाट तक के कनेक्शन दिए जाएंगे। बस लोगों को कनेक्शन लेने के लिए ऑनलाइन निवेश पोर्टल पर आवेदन करना होगा। आवेदन के बाद विभाग हर गतिविधि की जानकारी आवेदक के मोबाइल नंबर पर देगा।
खास बात यह है कि आवेदनकर्ता के पास बिजली विभाग के लोग स्टीमेट तैयार करके स्वयं पहुंचेंगे और कनेक्शन उपलब्ध कराएंगे। आवेदक को कनेक्शन का प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। एसडीओ सुधांशु श्रीवास्तव ने बताया कि उद्योग के बिजली कनेक्शन लेने के लिए आवेदक ऑनलाइन निवेश पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के 15 दिनों के अंदर कनेक्शन दिया जाएगा। एक माह में पोर्टल से 35 उद्योगों को कनेक्शन दिए जा चुके हैं।