फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में दो बारातियों की मौत, छह घायल

Wed, 10 May 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त बाोलेराो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जीटी रोड पर सोमवार की रात बारात से लौट रही बोलेरो में पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे अनियंत्रित होकर बोलेरो सामने से आ रही डीसीएम से जा भिड़ी। हादसे में बोलेरो चालक और एक अन्य बाराती की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने नाजुक हालत देखते घायलों को कानपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव संतोषापुर निवासी मनोज की सोमवार को सदर कोतवाली क्षेत्र के गंगागंज निवासी सोने लाल की पुत्री ममता के साथ शादी थी। द्वारचार और जयमाल के बाद रात एक बजे कुछ बाराती बोलेरो से संतोषापुर गांव लौट रहे थे। मिरगांवा गांव के सामने जीटी रोड पर ट्रक ने बोलेरो में टक्कर मार दी। इससे बोलेरो अनियंत्रित होकर सामने से आ रही तेज गति में डीसीएम से टकरा गई।

हादसे में बोलेरो चालक संतोषापुर गांव निवासी समरजीत (32) और दुर्गेश (20) की मौत हो गई। बृजेश (28), भोला (19), अमित (15), कुलदीप यादव (25), गिरीश (40), सत्यम (16) घायल हो गए। हादसे की सूचना लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेने के बाद घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने सभी घायलों को कानपुर रेफर कर दिया। मृतक बोलेरो चालक समरजीत के भाई नीतू सिंह ने गुरसहायगंज कोतवाली में हादसे की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें