छिबरामऊ। बिजली घर के मुख्य गेट पर लगे दो ट्रांसफार्मर फुंकने से बुधवार को नगर के चार मोहल्लों में अंधेरा छाया रहा। मोहल्ले के लोगाें को पानी के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
ट्रांसफार्मर फुंकने से नगर के मोहल्ला राधा नगर, तालग्राम रोड, प्रोफेसर कालोनी, नेहरू की बस्ती में अंधेरा छाया रहा। मोहल्ले के लोगों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। देर शाम तक ट्रांसफार्मर को दुरुस्त कराने के लिए बिजली कर्मी लगे हुए थे। जेई करन जायसवाल ने बताया कि देर रात तक ट्रांसफार्मरों को दुरुस्त कराकर सप्लाई बहाल करा दी जाएगी।
नगर के मोहल्ला बनवारी नगर, सराफान तथा दीक्षितान में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य गुरुवार से शुरू किया जाएगा। उपखंड अधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया कि चार, पांच, छह सितंबर को बनवारी नगर, नौ, 10, 11, 12 सितंबर को सराफान तथा 14,15,16,17 सितंबर को दीक्षितान मोहल्ला में जीनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी द्वारा स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पुराने मीटर चेक मीटर के रूप में लगे रहेंगे, जिससे किसी उपभोक्ता को मीटर रीडिंग में समस्या आने पर वह शिकायत दर्ज करा सकता है। इस अभियान में जेई करन जायसवाल तथा वह स्वयं कर्मियों के साथ रहेंगे।