फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: रसोइयों से अभद्रता का दो शिक्षिका पर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। रसोइयों ने दो शिक्षिका पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत पुलिस से की है। वहीं, इंचार्ज शिक्षक ने विभागीय अधिकारियों को भी पूरे प्रकरण से अवगत कराया है।
विज्ञापन


तिसौली गांव निवासी राधादेवी और रामश्री ने बताया कि वह गांव के प्राथमिक विद्यालय में रसोइया हैं। आरोप है कि विद्यालय में कामकाज के दौरान उनके साथ दो सहायक शिक्षिका ने अभद्र व्यवहार किया। उन्होंने पुलिस से शिकायत कर मामले में कार्रवाई की मांग की। उधर, इंचार्ज शिक्षक सरोज कुमार का कहना है कि इस प्रकरण को विभागीय अधिकारियों के संज्ञान में लाकर मामले से अवगत कराया है। थाना प्रभारी रंजना पांडेय का कहना है कि कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें