फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: वर्चस्व में भिड़े दो पक्ष, मारपीट का वीडियो वायरल

Tue, 07 Mar 2023 07:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। वर्चस्व की बात को लेकर आपस में दो पक्ष भिड़ गए। देखते-देखते मारपीट होने लगी। इस बीच किसी ने वीडियो सोशल मीडिया पोस्ट कर दिया। देखते ही देखते वह वायरल हो गया।
विज्ञापन

घटना रविवार को देर रात की है। कोतवाली क्षेत्र के शरीफापुर गांव निवासी चांद सिद्दीकी व कस्बे के जवाहर नगर निवासी शिवम कुमार के साथ में विवाद हो गया। इसमें शिवम ने अपने करीब 10 दोस्तों के साथ मिलकर चांद सिद्दकी को कस्बे के बौद्धनगर में पकड़ लिया। शिवम ने चांद व उसके तीन साथियों के साथ जमकर मारपीट की।
इसमें चांद ने आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपी ने मारपीट के साथ नकदी लूटी भाग गए। मारपीट की घटना सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई। शिवम ने आरोप लगाते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रचार कर रहे थे। उसी समय चांद ने आकर अभद्रता की थी और मारपीट करने के बाद नकदी भी छीन ली थी।
विज्ञापन

दोनों पक्षों ने तहरीर दी तो पुलिस ने जांच की। इसमें दोनों पक्षो के आरोपों का कोई भी साक्ष्य नहीं मिला। इससे पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। कोतवाल डॉ. महेशवीर सिंह ने बताया कि मामला बिजली का बिल निकालने को लेकर शुरू हुआ था। फिर वर्चस्व को लेकर आपस में भिड़ गए हैं। मारपीट हुई है, लेकिन लूट के आरोप गलत हैं। दोनों पक्षों से कोई घायल नहीं है। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें