फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: सुरेश को पटखनी देकर रेशमा बनीं प्रधान

Sun, 05 Mar 2023 11:02 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। ब्लॉक गुगरापुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत गुनाहा प्रधान पद पर रेशमा देवी (कन्नी चुनाव चिह्न) 97 वोटों से विजयी घोषित हुईं हैं। उनके प्रतिद्वंदी सुरेश चंद्र (कार निशान) हार गए हैं। उपचुनाव में कुल चार प्रत्याशी प्रधान पद पर चुनाव लड़ रहे थे। इसमें एक प्रत्याशी तो खुद का भी वोट नहीं डाल सका।
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बिनीत कटियार ने बताया कि दो मार्च को गुनाहा प्रधान पद के लिए दो बूथों पर वोट पड़े थे। गुगरापुर ब्लॉक मुख्यालय पर सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई है, जिसमें प्रत्याशी रेशमा देवी विजयी घोषित हुईं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी का कहना है कि पहले गुनाहा ग्राम पंचायत से राजीव कुमार प्रधान थे। सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई थी। उसके बाद पत्नी रेशमा देवी चुनाव लड़ी और विजयी हुईं। बीईओ और निर्वाचन अधिकारी संजय शुक्ल ने रेशमा को जीत का प्रमाण पत्र दिया।

31 मत खारिज हुए
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बिनीत कटियार ने बताया कि उप चुनाव में कुल 723 मत पड़े थे। मतगणना में 31 खारिज कर दिए गए। कुल 692 मतों को ही वैध माना गया। प्रत्याशी रेशमा देवी को 394, सुरेश चंद्र को 297 व नीरज कुमार को एक ही वोट मिला। चौथे उम्मीदवार निर्देश कुमार को कोई भी मत नहीं मिला, उन्होंने अपना वोट भी खुद को नहीं दिया।
विज्ञापन

-
बूथ नंबर 83 पर मिले बराबर वोट
मतगणना में खास बात यह रही कि रेशमा देवी और सुरेश चंद्र को बूथ नंबर 83 पर बराबर-बराबर 163-163 मत मिले। इससे दोनों प्रत्याशियों की धड़कने बढ़ गईं थीं। बूथ नंबर 84 पर रेशमा को 231 और सुरेश चंद्र को 134 मत मिलने से रेशमा की जीत पक्की हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें