फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: दो बंदियों ने सरकारी वकील उपलब्ध कराने की गुहार लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश व पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने गुरुवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। इसके बाद महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा से संबंधित कानून व बंदियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इस दौरान दो बंदियों ने पैरवी के लिए सरकारी अधिवक्ता दिलाने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान सचिव लवली जायसवाल ने जेल में निरुद्ध बंदियों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। खानपान, चिकित्सा व मुकदमों में पैरवी के लिए अधिवक्ता होने व न होने की जानकारी ली। उन्होंने बंदियों की समस्याओं को सुना। उन्होंने विधिक सलाहकार प्राप्त करने वाले विचाराधीन बंदियों के रजिस्टर व क्लीनिक के रजिस्टर का अवलोकन किया। उन्होंने लीगल व क्लीनिक में कार्यरत पराविधिक स्वयं सेवक को जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों को विधिक सहायता प्रदान करने के लिए दिशा निर्देश दिए।
इस संबंध में कार्रवाई करते हुए जेल विजिटर व लीगल व डिफेंस काउंसिल मोहम्मद सैफ को उक्त बंदियों के मामलों की पैरवी करने के निर्देश दिए। उन्होंने जेल में स्थापित ई-प्रिजन पोर्टल के निरीक्षण में 10 जमानत आर्डर दर्ज पाए। इस पर जेल अधीक्षक को निर्देशित किया कि ऐसी बंदी जिनकी जमानत उपरांत आदेश पोर्टल पर उपलब्ध न हों उसकी सूचना प्राधिकरण को दी जाए। इस दौरान जेलर, जेल अधीक्षक भीमसेन मुकुंद व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें