तालग्राम(कन्नौज)। चालक को झपकी आने से तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए। यूपीडा व एनसीसी गश्ती टीम ने प्राथमिक उपचार करा कर दूसरी कार से भेजा है।
लखनऊ के गोमती नगर बेतवा अपार्टमेंट ईएसओ-एक निवासी राजाराम यादव (42) व इंतजार सिद्दीकी (44) शुक्रवार देर रात दिल्ली से लखनऊ लौट रहे थे। कार को राजाराम चला रहे थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना तालग्राम के बेहटा गांव के सामने कार डिवाइडर से टकरा कर कार पलट गई। चीख पुकार सुन यूपीडा गश्ती दल व एनसीसी कर्मचारी मौके पहुंच गए। इन्होंने घायलों को निकाला।
यूपीडा एंबुलेंस के ईएमटी ने प्राथमिक उपचार के बाद दूसरी कार से लखनऊ भेज दिया। क्षतिग्रस्त कार को क्रेन से उठवाकर निकवा कट पर खड़ा कराया गया। हादसे की जानकारी पर प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जांच पड़ताल की।