फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में नहाते समय डूबे दो लोग, किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। विसर्जन यात्रा में शामिल होने गए एक किशोर और युवक नहाते समय गंगा नदी में डूब गए। ग्रामीणों के शोर मचाने पर गोताखोरों ने युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया। वहीं, किशोर की डूबने से मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के केसरीपुर्वा ऑटी गांव में श्रीमद्भागवत कथा का समापन हुआ था। शनिवार को ग्रामीण कलश विसर्जन यात्रा लेकर शहर के महादेवी गंगा घाट पर पहुंचे। विसर्जन के बाद गंगा स्नान करते समय मान सिंह यादव का बेटा दीपू उर्फ दीपू (15) और सुनील का बेटा महेंद्र (20) डूब गए। मौजूद लोगों ने शोर मचाया। इस पर वहां मौजूद गोताखोरों ने महेंद्र को बचा लिया। वहीं, दीपू उर्फ दीप की पानी में डूबकर मौत हो गई। एक घंटे मशक्कत के बाद गोताखोरों ने शव खोजकर नदी से बाहर निकाला। हादसे की जानकारी मिलते ही कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। दीपू कक्षा 10 का छात्रा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें