फोटो:18: आपस में विवाद करते युवक। वीडियो ग्रैब
छिबरामऊ। मेले में झूले पर बैठने के लिए दाे पक्षों में कहासुनी हो गई। इस पर दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। माहौल में बढ़ता तनाव देखकर किसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। इस दौरान किसी ने अफरा-तफरी का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
ग्राम कसावा के रामलीला मैदान में मेला लगा है। मेले में रविवार की देर शाम झूले पर बैठने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि झूले पर बैठने को लेकर पहले दो युवकों में कहासुनी हुई। इसके बाद दोनों पक्षों से कई लोग मौके पर आ गए, इससे मेले में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। विवाद के चलते कुछ समय के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि मेले में झूले पर पहले बैठने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत करा दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।