ठठिया। खनन विभाग की टीम ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली और दो ओवरलोड डंपरों को सीज किया है।
थानाक्षेत्र के थम्मनपुरवा गांव में शनिवार की सुबह अवैध खनन की सूचना पर पहुंचे खनन अधिकारी संदेश पटेल ने मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर सीज करा दिया। कार्रवाई के दौरान खनन में शामिल चालक हाईड्रा लेकर भाग गया। वहीं लंबे समय से कानपुर देहात सीमा से जनपद में प्रवेश कर रहे ओवरलोड मौरंग लदे दो डंपरों को भी पकड़ा गया। दोनों डंपरों को सीज कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। खनन अधिकारी ने बताया कि अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।