फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: गंगा आरती से महादेवी घाट जगमग, लगे जयकारे

विज्ञापन
फोटो:35: गंगा आरती उतारती एसडीएम नवनीता राय, वंदना मिश्रा व अन्य। संवाद
विज्ञापन
कन्नौज। माघी पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर शनिवार को महादेवी घाट दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। आध्यात्मिक वातावरण में श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धाभाव से आरती उतारी और जयकारे लगाकर मां गंगा से विश्व कल्याण के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एसडीएम सदर नवनीता राय ने कहा कि गंगा सिर्फ नदी नहीं बल्कि आस्था का प्रतीक हैं। उन्होंने गंगा को स्वच्छ रखने के लिए आम जन मानस से आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि उपभोक्ता अदालत की न्यायाधीश वंदना मिश्रा ने कहा कि तरण तारिणी मां गंगा का श्रद्धाभाव से स्पर्श करने मात्र से मनुष्य भवसागर से पार हो जाता है।
ऐसी मनोहारी, मुक्ति देने वाली मां गंगा के प्रति हमेशा सम्मान व श्रद्धा का भाव होना चाहिए। यहां पर आयोजक यादवेंद्र किशोर यादव, अनिल कुमार त्रिपाठी, रामदेव शुक्ला, अमित यादव, एके प्रजापति, धीरेंद्र तिवारी, अमित श्रीवास्तव, रुचि तिवारी, राधा गुप्ता, प्रमोद कुमार तिवारी, विकास कुशवाहा, दरोगा कटियार, कमल किशोर दुबे, ठाकुर विनय प्रताप रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें