फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: दो नए सीओ मिले, डॉ. प्रियंका कानपुर कमिश्नरेट में बनीं एसीपी

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। शासन ने बुधवार की देर रात 206 पुलिस उपाधीक्षकों के तबादले कर दिए। तबादला सूची में कन्नौज में ट्रैफिक सीओ के पद पर तैनात डॉ. प्रियंका वाजपेयी का नाम भी शामिल है। उन्हें कानपुर कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) के पद पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। अयोध्या में तैनात सीओ मयंक मिश्रा व मिर्जापुर से मंजरी राव को कन्नौज भेजा गया है।
विज्ञापन

डॉ. प्रियंका बाजपेयी नवंबर 2021 में कन्नौज आई थीं। उनकी प्रशिक्षण अवधि भी जिले में ही पूरी हुई है। इसके बाद उन्होंने सदर क्षेत्राधिकारी, तिर्वा क्षेत्राधिकारी और ट्रैफिक सीओ के रूप में विभिन्न जिम्मेदारियां संभालीं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कानून व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, त्योहारों और महत्वपूर्ण आयोजनों के दौरान बेहतर समन्वय के लिए पहचान बनाई। पुलिस विभाग में चर्चा है कि आठ से 10 जून तक आयोजित होने वाली सिपाही भर्ती परीक्षा के संपन्न होने के बाद वह कन्नौज का कार्यभार छोड़कर कानपुर में पदभार ग्रहण करेंगी। हालांकि इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है। उधर, अयोध्या से स्थानांतरित होकर आ रहे मयंक मिश्रा और मिर्जापुर से मंजरी राव आकर जल्द ही जिले में अपनी नई जिम्मेदारी संभाल सकतीं हैं। सीओ सिटी अभिषेक प्रताप अजेय के बुलंदशहर तबादले के बाद यह पद खाली पड़ा था, जिस पर एसपी विनोद कुमार ने तिर्वा सीओ कुलवीर सिंह को सीओ सिटी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें