फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो और मरीजों के डेंगू के लक्षण

Wed, 28 Sep 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
विज्ञापन
platelets, dengue - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कालेज के फीवर क्लीनिक में दो और मरीजों में डेंगू के लक्षण मिले है। डाक्टरों ने रैपिड जांच के बाद एलाइजा जांच के लिए स्लाइड भेज दी है। इधर, प्लेटलेट्स कम होने पर दो डेंगू मरीजों को कानपुर रेफर कर दिया गया है। मंगलवार दोपहर तक 77 बुखार से पीड़ित मरीजों की जांच की गई है। मेडिकल कालेज के सीएमएस डा.दिलीप सिंह ने बताया कि सोमवार को शिवम (15) पुत्र राजू व नेहा (12) पुत्री देवेंद्र सिंह की एलाइजा जांच के बाद डेंगू की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन


इन दोनों को डेंगू वार्ड में भर्ती किया गया था। देर शाम तक इनकी प्लेटलेट्स घटकर महज 27 हजार रह गई थी। मरीजों को तत्काल प्लेटलेट्स चढ़ाने की आवश्यकता थी। मेडिकल कालेज में यह सुविधा न होने के कारण उनको कानपुर रेफर कर दिया गया। फीवर क्लीनिक वार्ड में मंगलवार को भी मरीजों की भारी भीड़ रही। 77 मरीजों का डाक्टर प्रदीप खार्या की टीम ने जांच-पड़ताल कर उनके ब्लड सैंपल तैयार करवाए। रैपिड टेस्ट में दो मरीजों में डेंगू के लक्षण पाए गए हैं।

विस्तृत जांच के लिए इन दोनों की स्लाइड तैयार कर माइक्रोबायोलाजी लैब में एलाइजा टेस्ट के लिए भेजी गई है। माइक्रोबायोलाजी लैब के इंचार्ज डाक्टर संजीव त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार की सुबह दोनों की जांच रिपोर्ट आ जाएगी। इसके बाद पुष्टि होने पर उनको डेंगू वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें