फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: डेंगू के दो और मरीज मिले, 10 दिनों में 14 मिल चुके बीमारं

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। डेंगू के साथ मलेरिया के मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है। अक्तूबर के 10 दिनों में छह लोग डेंगू से पीड़ित हो चुके हैं और संख्या 14 पहुंच गई है। वहीं, चार लोग मलेरिया से भी पीड़ित हुए हैं। सभी का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

पिछले साल के आंकड़ों को देखा जाए तो 472 लोग डेंगू से पीड़ित हुए थे। इस बार डेंगू का प्रकोप कम ही नजर आ रहा है। सितंबर तक जिले में आठ लोग डेंगू से पीड़ित हुए। अक्तूबर की शुरुआत में ही चार लोग डेंगू की चपेट में आए और बुधवार को दो मरीज डेंगू से पीड़ित मिले हैं, जिसमें एक छिबरामऊ के कसावा और दूसरा सदर क्षेत्र के काजीटोला का रहने वाला है। अब जिले में डेंगू पीड़ितों की संख्या 14 पहुंच गई है। वहीं, मलेरिया के मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। मलेरिया के चार और मरीज मिले हैं और संख्या 46 पहुंच गई है।
मलेरिया अधिकारी यूपी सिंह ने बताया कि जिन क्षेत्रों में डेंगू और मलेरिया से पीड़ित मरीज मिल रहे हैं, वहां पर एंटी लार्वा का छिड़काव और फाॅगिंग कराई जा रही है। सरकारी अस्पतालों में मरीजों के बेहतर इलाज की व्यवस्था की है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती तीन मरीज : जिले में अब तक 14 मरीज डेंगू से पीड़ित हाे चुके हैं। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में तीन मरीज भर्ती हैं। सीएमएस डॉ. शक्ति बसु ने बताया कि तीनों मरीज स्वस्थ हैं। जल्द ही तीनों को डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें