कन्नौज। शारदीय नवरात्र को लेकर इन दिनों हर ओर देवी मां की भक्ति की बयार वह रही है। शहर में बड़ी संख्या में अलग-अलग थीम पर सजे पंडालों की शोभा लोगों को अपनी ओर खींच रही है। माता के दरबार में रोजाना पूजा-पाठ करने को भक्तों का अंबार लग रहा है। मकरंदनगर रोड स्थित एसबीएस खेल मैदान पर सन्मार्ग सेवा की ओर से सजे पंडालों में रौनक देखते ही बन रही है। यहां आचार्य शिवांग अग्निहोत्री और पुनीत शुक्ला विधि-विधान से देवी मां का पूजा-अर्चना करवा रहे हैं। पंडाल में रोजाना धार्मिक आयोजनों की धूम है। दोपहर में मानीमऊ आनंदेश्वर धाम के पीठाधीश्वर कौशल महाराज भक्तों को श्रीमद् भागवत कथा का रसपान करा रहे हैं।
मंगलवार रात फर्श मोहल्ला में सजे दुर्गा पंडाल में भी भक्तों का उत्साह देखते ही बना। शाम को पहले भक्तों ने माता रानी की श्रद्धाभाव से आरती उतारी, इसके बाद यहां आचार्य अमर नाथ मिश्रा ने संगीतमय सुंदरकांड पाठ करवाया। कुतुलुपुर के पंडाल में भी हनुमान जी की महिमा का बखान हुआ, यहां आचार्य रजनीश अग्निहोत्री की मंडली ने सुंदरकांड पाठ किया। इसी तरह तिर्वा में भी नवरात्रि के पावन पर्व पर कस्बे के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज में माता के नौ स्वरूप को विराजमान किया गया। स