फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेपीएस के दो छात्र लापता, लखनऊ पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। घर से होटल में खाना खाने के लिए जाने की बात कहकर निकले जेपीएस के दो छात्र लापता हो गए। देर रात तक इनके घर न पहुंचने पर परिजनों को चिंता हुई। भाजपा समर्थकों के साथ परिजनों ने कोतवाली में डेरा डाल दिया। पुलिस रात भर छात्रों की तलाश करती रही। इनका पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह छात्रों के लखनऊ में होने की जानकारी पर पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के कचहरी टोला मोहल्ला निवासी पार्थ सारथी गुप्ता का बेटा वेदांश गुप्ता व मोहल्ला भटपुरी निवासी फिरोज आलम का बेटा हमजा जेपीएस में कक्षा10 के छात्र हैं। दोनों में गहरी दोस्ती है। दोनों दोस्त घर से होटल में खाने की बात कहकर देर शाम निकले थे। यह घर नहीं लौटे। इससे परिजन परेशान हो गए। मोबाइल से भी इनसे संपर्क नहीं हो पाया। इसके बाद परिजन भाजपा समर्थकों को लेकर कोतवाली पहुंचे। यहां परिजनों ने बेटों के अचानक लापता होने की सूचना दी। पुलिस ने बस स्टाप, रेलवे स्टेशन, ढाबा, रेस्टोरेंट समेत कई स्थानों पर छात्रों की तलाश की। इनका पता नहीं चल सका। वेदांश के बाबा लखनऊ में रहते हैं। यह वहीं पहुंच गए। इस सूचना पर परिजनों व पुलिस ने राहत की सांस ली।
थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया दोनों दोस्त घर से होटल में खाने की बात कहकर निकले थे। देर रात तक पता न चलने पर परिजन व पुलिस परेशान रहीं। दोनों बाइक से लखनऊ स्थित बाबा के घर पहुंच गए। सुबह सूचना मिलने पर परिजन इन्हें लेने चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें