कन्नौज। सुतली बम की बारूद को जलाते समय बच्चे समेत दो लोग झुलस गए। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां पर प्राथमिक इलाज किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अहमदी टोला में अजय सुतली बम की बारूद निकालकर जला रहा था और मोहल्ले के बच्चे खड़े देख रहे थे। इसी दौरान अचानक से बारूद में आग लग गई और अजय व अंशुमान झुलस गए। परिजन दोनों को अस्पताल ले गए। वहां पर प्राथमिक इलाज किया गया। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। कोतवाल वीके तिवारी ने बताया कि सुतली बम की बारूद को जलाने में बच्चे समेत दो लोग झुलस गए थे। आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली गई। कोई खतरे वाली बात सामने नहीं आई है।
-