फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: इत्रनगरी में दो हाईटेक नर्सरी बनेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। एक साल में 20 लाख सब्जियों की पौध उगाने वाली दो हाईटेक नर्सरी बनेंगी। इसके लिए प्रस्ताव भी पास हो गए हैं। मनरेगा के तहत कृषि विज्ञान केंद्र अनौगी और उमर्दा के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर वेजीटेविल परिसर में 3.31 करोड़ रुपये के बजट से योजना परवान चढ़ेगी। इससे सब्जियों की खेती करने वाले किसानों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर स्थित तहसील तिर्वा इलाके के उमर्दा क्षेत्र में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर वेजीटेबिल बना है। यहां बेमौसम सब्जियों की पौध किसानों को मुहैया कराई जाती है। इसी तर्ज पर जनपद में दो और मिनी सेंटर बनाए जाएंगे। उन्हें हाईटेक वेजीटेबिल नर्सरी कहा गया है।
जिला उद्यान अधिकारी सीपी अवस्थी ने बताया कि ब्लॉक जलालाबाद क्षेत्र के कृषि विज्ञान केंद्र अनौगी परिसर में 164.90 लाख रुपये और उमर्दा क्षेत्र के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर वेजीटेबिल परिसर में 166.41 लाख रुपये की लागत से दो नर्सरी बनाई जाएंगी। हर केंद्र पर 10 लाख पौधे एक साल में तैयार होंगे। बताया कि दोनों केंद्रों पर हाईटेक विधि से सब्जियों की पौध किसानों के लिए मुहैया कराई जाएगी। यहां रोग-कीट मुक्त स्वस्थ्य पौध मिलेगी।
विज्ञापन

राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूह नर्सरी का संचालन करेंगे। समूह में काम करने वाली महिलाएं ही देखरेख करेंगी। इससे उनको रोजगार भी मिलेगा। जिला उद्यान अधिकारी बताते हैं कि 80 फीसदी आमदनी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जाएगी। 20 फीसदी संबंधित विभाग को बजट जमा होगा। इसमें कृषि और उद्यान विभाग शामिल हैं।
------------------
यह होंगे फायदे
-किसी भी मौसम में सब्जियों की पौध मिलेगी।
-समय से पहले पौध मिलने से फसल के दाम अच्छे मिलेंगे।
-पौध की किस्म अच्छी होगी।
-खेती करने से पहले ही पौध मिल जाएगी, जिससे ज्यादा मेहनत नहीं करनी होगी।
-केंद्र संचालन के लिए उद्यान व कृषि विशेषज्ञ मार्ग दर्शन करेंगे।
-शाकभाजी फसलों से खरीफ, रबी व जायद मौसम में फसल सघनता बढ़ेगी।
-----------------------------
इन सब्जियों की पौध मुहैया होगी
शिमला मिर्च, टमाटर, मिर्च, बैगन, लौकी, तरोई, कद्दू, तरबूज, खीरा, करेगा व खरबूज आदि फल व सब्जियों की पौध किसानों को समय से पहले मिल जाएगी।
----------------------
फोटो:12- सीपी अवस्थी।
मनरेगा के तहत दो हाईटेक नर्सरी का प्रस्ताव स्वीकृत हो चुका है। बजट मिलने के बाद निर्माण कार्य आदि शुरू करा दिया जाएगा। छोटी जोत वाले किसानों को लाभ अधिक मिलेगा।
विज्ञापन

--सीपी अवस्थी, जिला उद्यान अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें