छिबरामऊ। व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं होगा। इसके लिए सभी व्यापारी एकजुट होकर विरोध करेंगे। यह विचार कृषि उत्पादन मंडी समिति में आयोजित व्यापारी सम्मान समारोह में गल्ला आलू व्यापारी संघ के अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने व्यक्त किए।
वह शुक्रवार को कृषि उत्पादन मंडी समिति में संगठन की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने व्यापारी सरकार का सबसे ज्यादा राजस्व अदा करता है। इसके बाद भी उत्पीड़न किया जाता है। अब यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। व्यापारी पंकज प्रसाद दुबे ने कहा कि मंडी सचिव लाइसेंस देने से पहले व्यापारी के लिए जगह सुनिश्चित करें।
हरिभान सिंह ने कहा कि मंडी में पानी की निकासी के समुचित इंतजाम कराए जाएं। ताकि जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो। बैठक में सभी व्यापारियों ने टिनशेड हटाने की कार्रवाई का एक स्वर में विरोध किया। इससे पहले व्यापारी राजू ठाकुर ने अनुज गुप्ता को सम्मानित किया। इस मौके पर रजनीश दुबे, जवाहर सिंह यादव, मुन्ना लाल वर्मा, लेजम सिंह यादव, सत्यप्रकाश गुप्ता को सम्मानित किया गया।