फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: नशे में रास्ता न देने पर दो पक्ष भिड़े, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। काजीहार गांव में नशे में रास्ता न देने पर गुरुवार सुबह दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में गालीगलौज के साथ मारपीट हुई। इसमें सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए 10 लोगों को हिरासत में लेकर शांति भंग की आशंका के तहत चालान किया है।
विज्ञापन



सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र के गांव काजीहार गांव निवासी विकास जाटव टेंपो लेकर घर आ रहा था। रास्ते में गांव के ही आदेश व सचिन बाइक लेकर खड़े थे। विकास ने रास्ता देने के लिए हाॅर्न बजाया पर वे लोग नहीं हटे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी के साथ विवाद शुरू हो गया। विवाद की जानकारी होने पर विकास का भाई रवींद्र, आकाश के अलावा दूसरे पक्ष से राहुल कुमार उर्फ खन्ना, आदेश, वीरेंद्र व कुलदीप भी वहां आ गए।
दोनों पक्षों के बीच गालीगलौज के साथ लाठी-डंडे चलने शुरू हो गए। विवाद में दोनों पक्षों से सात लोग घायल हो गए। सूचना पर चौकी इंचार्ज गजेंद्र पाल मौके पर पहुंच गए। इस बीच नागर समुदाय की महिलाएं भी पहुंच गई और पुलिस के साथ अभद्रता करना शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख चौकी इंचार्ज की सूचना पर कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर मोर्चा संभाला।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी तरफ पुलिस की कार्रवाई शुरू होते ही दोनों पक्षों के लोग घरों में ताला डालकर मौके से फरार हो गए। कोतवाल ने बताया कि विवाद में सात लोग घायल व कुछ चुटहिल हुए है। 10 लोगों को हिरासत में लेकर शांति भंग की आशंका के तहत कार्रवाई की है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें