फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: मच्छररोधी अगरबत्ती फैक्टरी की दो महिला मजदूरों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। मच्छर अगरबत्ती फैक्टरी में काम करने वाली दो महिला मजदूरों की मौत हो गई। एक महिला का कानपुर में इलाज चल रहा है और एक किशोरी को इलाज के बाद परिजन घर ले आए। फैक्टरी में केमिकल से दो मजदूरों की मौत की खबर मिलते ही सनसनी फैल गई। डीएम और एसपी ने फैक्टरी पहुंचकर जांच की, लेकिन केमिकल से मौत की पुष्टि नहीं हुई। उधर, इस मामले में सदर कोतवाल कपिल दुबे का कहना है कि महिलाओं की मौत इम्युनिटी कम होने की वजह से हुर्ह है। इसके बावजूद पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने पर ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के नसरापुर इलाके में मच्छर अगरबत्ती बनाने की फैक्टरी है। इसमें 70 से 80 महिला मजदूर काम करती हैं। फैक्टरी में काम करने वाली गदनपुर बड्डू निवासी गौरी (20) की गुरुवार रात तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर निजी डॉक्टर के पास पहुंचे, पर डॉक्टर ने कानपुर ले जाने की सलाह दी। परिजन उसे कानपुर लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही गौरी ने दम तोड़ दिया। मोहल्ला निवासी प्रिया (25) को शुक्रवार सुबह पेट में दर्द और उल्टी हुई। परिजन उसे भी निजी डॉक्टर के पास ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं, पड़ोस में रहने वाली विद्या (33) पत्नी दीपक को परिजन कानपुर ले गए, जहां पर उनका इलाज चल रहा है।
इसी मोहल्ले की प्रीति को भी उल्टियां हुई, जिसका निजी डॉक्टर के यहां इलाज कराकर परिजन घर ले आए। फैक्टरी में काम करने वाली दो महिला मजदूरों की अचानक मौत से सनसनी फैल गई और डीएम शुभ्रांत शुक्ल, एसपी अमित कुमार आनंद, सीओ सदर कमलेश कुमार मौके पर पहुंचे, लेकिन फैक्टरी में ताला लगा हुआ था। डीएम और एसपी ने फैक्टरी में काम करने वाली महिला मजदूरों से जानकारी ली। महिला मजदूरों ने बताया कि इन लोगों की तबीयत पहले से ही खराब थी। एसपी ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने फैक्टरी से साक्ष्य एकत्र किए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



केमिकल से मौत की आशंका
फैक्टरी में काम करने वाली दो महिला मजदूरों की मौत हो गई और दो की हालत बिगड़ गई। आसपास के लोग केमिकल से मौत होने की आशंका जता रहे थे। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि फैक्टरी का ताला तोड़कर जांच की गई तो उसमें कोई भी केमिकल नहीं मिला।

फायर टीम ने फैक्टरी को किया सैनिटाइज
डीएम ने फैक्टरी को सैनिटाइज कराने के निर्देश दिए, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम फैक्टरी पहुंची और सैनिटाइज किया। इसके बाद पुलिस ने फैक्टरी में ताला लगा दिया।

डॉक्टरों के पैनल से कराया गया पोस्टमार्टम
दो महिला मजदूरों की मौत के कारणों को पता लगाने के लिए शवों का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से कराया गया। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें