छिबरामऊ। पल्स पोलियो महा अभियान के तहत ग्रामीण व शहर में स्वास्थ्य महकमे की 60 टीमों ने डोर टू डोर दस्तक देकर 1153 बच्चों को दो बूंद जिंदगी की खुराक पिलाई। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. राहुल मिश्रा ने बताया कि अभियान के बाद भी शून्य से पांच साल तक के जो बच्चे छूट गए हैं, वह नियमित टीकाकरण के दौरान बूथों पर पहुंचकर पोलियो की खुराक पी सकते हैं। संवाद