फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: जानलेवा हमले में दो भाइयों को साढ़े तीन वर्ष की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जानलेवा हमला करने में दोषी दो भाइयों को अपर जिला जज हरेंद्रनाथ ने गवाह व साक्ष्य के आधार पर दाेनों भाई राजन व गौरव को दोषी करार देकर साढ़े तीन वर्ष की सजा सुनाई। दोनों दोषी भाइयों को बतौर अर्थदंड 11 हजार रुपये जमा करने के आदेश दिए। अर्थदंड नहीं देने पर दोनों भाइयों को छह माह का अतिरिक्त कारावास भोगने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

कोतवाली छिबरामऊ के गांव सिकंदरपुर निवासी नवलकांत ने परिवार के घनश्याम व पुत्र गौरव, राजन, पत्नी धनदेवी के खिलाफ तीन जनवरी 2020 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें आरोप लगाया कि रंजिश में इन लोगों ने सरिया से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी देकर दुकान में आग लगाने का प्रयास किया। विवेचक ने इस मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किए। कोर्ट ने धनदेवी की फाइल अलग कर दी। मुकदमे की सुनवाई के दौरान घनश्याम की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें