कन्नौज। पुलिस ने दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर करीब 11.5 किलो गांजा बरामद किया है। यह कार्रवाई सदिकापुर से बछुईया तिराहे मार्ग पर चेकिंग के दौरान हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नगर के कासिम और अमरजीत सिंह शंखवार के रूप में हुई है। उनकी तलाशी में प्लास्टिक बोरी से 11 किलो 580 ग्राम गांजा मिला। तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। आरोपियों ने बताया कि वे राहगीरों को गांजा बेचकर गुजारा करते थे। कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह के अनुसार, उनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। अमरजीत सिंह उर्फ नन्हे पर वर्ष 2025 में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई हुई थी। दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।